हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 55 से 60 वर्षों तक देश पर शासन किया। लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा और कांग्रेस उन्हें हल करने में विफल रही।

Haryana Election 2024: प्रदेश में 25 मई को लोकसभा चुनाव होना है। इसी बीच हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव कोई छोटा चुनाव नहीं है, यह महत्वपूर्ण चुनाव है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। 

दरअसल, सीएम नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी उद्योगपति नवीन जिंदल के सपोर्ट में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कोई छोटा चुनाव नहीं है। यह महत्वपूर्ण चुनाव है, ये गांव का चुनाव नहीं है, ये वार्ड का चुनाव भी नहीं है, यह देश की दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव है। उन्होंने ये भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने दुनिया में एक नई राह बनाई है।  इसके अलावा सीएम नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने 55 से 60 वर्षों तक देश पर शासन किया। लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा और कांग्रेस उन्हें हल नहीं कर पाई। 

 

10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को होगा मतदान 

बता दें कि देशभर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित होंगे। हरियाणा में भी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा। 25 मई को इन सभी सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी। इसमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल ,सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और फरीदाबाद की सीटें शामिल है। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेता जनसभाएं कर रहे है।