रोज़ाना बढ़ते सड़क हादसों की वजह से ना जाने कितने लोगों की जान जा रही है। यह सड़क हादसे ना सिर्फ सामान्य सड़कों पर हो रहे है बल्कि हाईवे पर भी बढ़ते जा रहे है। ऐसा ही एक मामला सोनीपत हाईवे का सामने आया है जहां नेशनल हाईवे-44 पर शनिवार को एक्सीडेंट हुआ। जिसमें वोल्वो बस ने ट्रक में टक्कर मार दी। यह सड़क हादसा इतना ज़ोरदार था कि इस हादसे के दौरान ही बस कंडक्टर की मौत हो गई और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कई यात्री भी घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, राई फ्लाईओवर के सामने एक ट्रक खराब था हालात का अंदाज़ा न होने के कारण वहां तेज रफ्तार बस पीछे से जा टकराई जिसके बाद से स्थिति खराब हो गई।
हादसे के बाद की स्थिति
यह हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इसके बाद से ही हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस हादसे की सूचना मिलते ही राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। बता दें कि इस हादसे के तुंरत बाद ही बचाव कार्य शुरू कर घायलों को सिविल हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है। इसी दौरान गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को रोहतक मेडिकल रेफर किया गया है ताकि इसकी बिगड़ती हुई स्थिति में सुधार लाया जा सके। हांलाकि राई थाना पुलिस जांच में जुटी है जबकि पुलिस ने कंडक्टर के शव को कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है।
कैसे बना ट्रक हादसे की वजह
शुरूआती जानकारी के मुताबिक प्राइवेट वोल्वो बस पंजाब के अमृतसर से रात को 11:15 पर दिल्ली के कश्मीरी गेट के लिए रवाना हुई जिस दौरान यात्रियों को बताया गया यह बस सुबह 6:10 पर कश्मीरी गेट पहुंचेगी। लेकिन किसको पता कि जिस बस में सफर कर रहें है वह एक हादसे में बदल जाएगा। जैसे ही बस पानीपत से दिल्ली की ओर नेशनल हाईवे-44 पर सोनीपत में राई फ्लाईओवर के पास पहुंची अचानक ही बस सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक से टकरा गई और इस स्थिति का अंदाजा नहीं था जिस कारण बस ट्रक के पीछे के हिस्से से जा टकराई। तकरीबन सुबह 5.30 बजे से 6 बजे के बीच शनिवार को यह हादसा हुआ। इस हादसे के दौरान बस कंडक्टर अमन की मौत हो गई बताया जा रहा है कि वह अमृतसर का रहने वाला था जबकि ड्राइवर निकेश भी अमृतसर का रहने वाला। एक बस में सवार यात्रियों की बात की जाए तो एक ही परिवार के दीपक मल्होत्रा, दिवाकर मल्होत्रा और सुषमा मल्होत्रा बूरी तरह घायल हो गये। इस दौरान बस ड्राइवर समेत 5 से 6 सवारियों को चोटें आई। बता दें कि यह बस यात्री अमृतसर से शादी समारोह से वापस वोल्वो बस के जरिए दिल्ली जा रहे थे तभी यह हुआ।
पुलिस ने जल्द ही पाया स्थिति पर काबू
इस हादसे पर पुलिस ने संज्ञान लेते ही स्थिती को जल्द ही काबू में कर लिया। सूचना मिलते ही राई थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर नेशनल हाईवे-44 पर यातायात को कुछ देर के लिए रोक दिया और हांलाकि कुछ ही देर में यातायात को खोल दिया गया। क्योंकि हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया जिस कारण पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद इस जाम को खुलवाया।
परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद सौंपा जाएगा शव
पुलिस की जानकारी के मुताबिक मृतक कंडक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है इस दौरान पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस सड़क हादसे को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए इस केस की जांच शुरू कर दी।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।