दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न फेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल की दरों बढ़ाने की तैयारी कर ली है। अधिकारियों की मानें तो 31 मार्च की आधी रात के बाद से नई दरों के आधार पर टोल टैक्स वसूला जाएगा। आइये बताते हैं कि दिल्ली से मेरठ या गाजियाबाद जाने वाले और ईस्टन फेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को कितना टोल टैक्स चुकाना होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेरठ से इंदिरापुरम कार, जीप या वैन से जा रहे हैं, तो 31 मार्च की आधी रात 12 बजे के बाद से एक तरफ के लिए 120 रुपये की टोल राशि चुकानी होगी। वहीं तय समय के भीतर रिटर्न के लिए 180 रुपये खर्च करने होंगे। मेरठ से डूंडाहेड़ा के लिए एकतरफा टोल टैक्स 95 रुपये और रिटर्न मिलाकर कुल टोल टैस 140 रुपये तय किया गया है।
इसी प्रकार मेरठ से डाससन के लिए एकतरफा 80 रुपये की टोल राशि और रिटर्न पर कुल 120 रुपये की टोल राशि चुकानी होगी। अगर मेरठ से भोजपुर जा रहे हैं तो एकतरफा के लिए 25 रुपये और रिटर्न के लिए 40 रुपये टोल निर्धारित किया गया है।
दिल्ली से मेरठ के लिए टोल टैक्स कितना
दिल्ली से मेरठ के लिए एकतरफा टोल टैक्स 285 रुपये और दोनों तरफ टोल टैक्स 435 रुपये तय किया गया है। बस और ट्रक के लिए एकतरफा टोल करीब 585 रुपये और रिटर्न टोल राशि 890 रुपये होगी। तीन एक्सल वाहनों के लिए एकतरफा 845 और दोतरफा टोल टैक्स राशि 970 रुपये होगी।
चार से छह एक्सल भारी वाहनों के लिए एकतरफा टोल राशि 930 रुपये और रिटर्न पर 1395 रुपये चुकाने होंगे। इससे अधिक भारी वाहनों के लिए एकतरफा सफर के लिए 1130 रुपये बतौर टोल टैक्स चुकाना होगा, जबकि दो तरफा यात्रा के लिए 1700 रुपये टोल राशि निर्धारित की गई है।
एनएच 9 में कितना टोल टैक्स बढ़ा
नेशनल हाईवे 9 पर भी टोल दरों में इजाफ किया गया है। कार, जीप और वैन के लिए एकतरफा यात्रा के लिए टोल राशि 180 रुपये तय की गई है, वहीं हल्के व्यवसायिक वाहनों के लिए 290 रुपये, बस और ट्रक के लिए 605 रुपये तय किए हैं। वापसी को मिलाकर कुल 905 रुपये का खर्चा आएगा। तीन एक्सल वालनों के लिए एकतरफा सफर के लिए 660 रुपये और दोतरफा यात्रा के लिए 985 रुपये टोल टैक्स भरना होगा।