Saheli Pink Card: आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सहेली पिंक कार्ड की योजना को लेकर दिल्ली सरकार पर तंज कसते हुए सरकार 5 सवाल पूछें हैं।

Saheli Pink Card: दिल्ली सरकार की तरफ से महिलाओं और ट्रांसजेंडरों के लिए मुफ्त बस यात्रा के लिए पिंक सहेली कार्ड योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना को लेकर आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल पूछे हैं। सौरभ भारद्वाज ने इस पहल को मजाक बताया है और दिल्ली सरकार से 5 सवाल पूछे हैं। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि ऐसा करके भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वांचल की गरीब महिलाओं का हक छीन लिया है।

आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सौरभ भारद्वाज ने सरकार से कई सवाल किए हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार से सवाल किया कि जब पहले से ही दिल्ली में DTC बसों में महिलाएं फ्री में सफर कर रही थी तो फिर सहेली पिंक कार्ड की क्या जरूरत थी। इसके बाद उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्या सरकार को यूपी, बिहार और हरियाणा की गरीब महिलाओं से नफरत है। दिल्ली सरकार की इन महिलाओं से नफरत सामने आ गई है। सौरभ भारद्वाज ने तीसरा सवाल करते हुए पूछा कि पिंक कार्ड बनाने के लिए सरकारी पैसा क्यों खर्च किया जा रहा है।

पिंक कार्ड कौन महिलाएं बनवा सकती हैं?

AAP ने चौथा सवाल करते हुए पूछा कि पिंक कार्ड कौन सी महिलाएं बनवा सकती हैं? इसके बारे में सरकार ने कुछ नहीं बताया है और फिक बाद में यह लोग पिंक कार्ड बनवाने के लिए दिल्ली का आधार कार्ड मांगेगे। उन्होंने आगे कहा कि फिर ऐसी लाखों महिलाएं हैं जो यूपी, बिहार और हरियाणा से हैं, जो दिल्ली में रहती हैं। लेकिन उन महिलाओं के पास दिल्ली का आधार कार्ड नहीं है। सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि आप उन गरीब महिलाओं का हक छीनने और उन्हें उनके हक से बेदखल करने की सोच रहे हैं।

सौरभ भारद्वाज का पांचवा सवाल

'आप' नेता ने सरकार से पांचवा सवाल करते हुए कहा कि आपने कहा था कि इसमें भ्रष्टाचार हो रहा है। लेकिन अगर इसमें भ्रष्टाचार हो रहा था तो आप ने आज तक क्यों नहीं बताया कि भ्रष्टाचार कहां हो रहा था। आम आदमी पार्टी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार का नया तरीका खोज लिया है। उन्होंने कहा कि जिसके पास पिंक कार्ड नहीं होगा उसे यह खरीदना पड़ेगा और इस कार्ड को खरीदने के लिए लोगों को दलालों की मदद लेनी पड़ेगी।