Noida Murder Case: नोएडा में बीते दिन बुधवार 4 मार्च को एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अवैध संबंध में शख्स की हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की मां की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, 39 साल के साहिल सिंघल के तौर पर हुई है। पूरा मामला सेक्टर- 113 एरिया के सेक्टर-75 स्थित एक सोसाइटी का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतक पहले से शादीशुदा था, इसके बावजूद एक महिला के साथ वे 4 साल से संबंध में था। होली के दिन महिला अपने भाइयों के साथ सोसाइटी में साहिल से मिलने आई थी और किसी कारण महिला के भाइयों का साहिल के साथ झगड़ा हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला के भाई ने साहिल को गोली मार दी और आरोपी मौके से फरार हो गए।
2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
साहिल को घायल अवस्था में उसके पिता योगेश अस्पताल लेकर पहुंच, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीषा सिंह के मुताबिक मृतक के परिजन की शिकायत पर दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया है, वहीं 2 लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।