दिल्ली सरकार ने फ्री बस सर्विस को एक लेकर एक नई योजना की शुरुआत की है। सरकार ने सहेली पिंक कार्ड योजना का शुभारंभल कर दिया है। अब महिलाओं को राजधानी दिल्ली में बस में मुफ्त सफर करने के लिए सहेली पिंक कार्ड की जरूरत पड़ेगी। दिल्ली की वर्तमान सरकार ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा चलाई गई पिंक टिकट योजना को बंद कर दिया है। अब सीएम रेखा गुप्ता की सरकार ने इसके लिए सहेली पिंक कार्ड योजना के की शुरुआत की है। मतलब साफ है कि अब दिल्ली में डीटीसी बसों में सिर्फ वही महिलाएं ही सफर कर सकेंगी, जिनके पास सहेली पिंक कार्ड होगा। फिर सबसे पहला सवाल आता है कि पिंक कार्ड बनेगा कहां?
दिल्ली सरकार ने इसके लिए 50 नए केंद्रों की शुरूआत की है। सभी डिप्टी कमिश्नर कार्यलय, एसडीएस ऑफिस और डीटीसी के पास सेंटर्स पर कार्ड बनावाया जा सकता है। आप इन 50 सेंटर्स पर जाकर सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड बनवा सकते हैं। पूरी लिस्ट इस प्रकार है-
डीएम/एसडीएम ऑफिस और जिला केंद्र (मुख्य जिलों के)
- उपायुक्त कार्यालय, मध्य जिला (Central District) - दरियागंज
- उपायुक्त कार्यालय, पूर्वी जिला (East District) - शास्त्री नगर
- उपायुक्त कार्यालय, नई दिल्ली जिला (New Delhi District) - शाहजहां रोड
- उपायुक्त कार्यालय, उत्तर पूर्वी जिला (North-East District) - नंद नगरी
- उपायुक्त कार्यालय, उत्तर पश्चिम जिला (North-West District) - कंझावला
- उपायुक्त कार्यालय, दक्षिण जिला (South District) - साकेत
- उपायुक्त कार्यालय, दक्षिण पश्चिम जिला (South-West District) - कपासहेरा
- उपायुक्त कार्यालय, पश्चिम जिला (West District) - राजा गार्डन
- उपायुक्त कार्यालय, उत्तर जिला (North District) - अलीपुर
- उपायुक्त कार्यालय, दक्षिण पूर्व जिला (South-East District) - लाजपत नगर-IV
DTC के प्रमुख डिपो, टर्मिनल और पास सेंटर्स
ये DTC के चयनित लोकेशंस हैं जहां काउंटर लगे हैं-
- कश्मीरी गेट ISBT
- नेहरू प्लेस
- सरोजिनी नगर डिपो
- हौज खास टर्मिनल
- महरौली टर्मिनल
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- स्किंदिया हाउस
- आजादपुर टर्मिनल
- वजीरपुर डिपो
- मंगोलपुरी 'S' ब्लॉक
- दिल्ली यूनिवर्सिटी (साउथ कैंपस)
- हसनपुर डिपो
- राजा गार्डन टर्मिनल
- जामिया मिलिया इस्लामिया
- पीरागढ़ी डिपो
- सीमापुरी डिपो-II
- रेड फोर्ट
- दिल्ली गेट
- शाहदरा टर्मिनल
- नंद नगरी डिपो
- करोल बाग टर्मिनल
- शादीपुर डिपो
- जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU)
- उत्तम नगर टर्मिनल
- लाजपत नगर
- हरि नगर डिपो-I
- नजफगढ़ टर्मिनल
- बवाना डिपो
- अलीपुर (स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज)
- दिल्ली यूनिवर्सिटी (नॉर्थ कैंपस)
- आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-2
- द्वारका सेक्टर-22
- कंझावला डिपो
- बुराड़ी
- बाबरपुर टर्मिनल
- नरेला टर्मिनल
- सुल्तानपुरी
- रोहिणी सेक्टर-22 टर्मिनल
- तिमारपुर