Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है जो EMI के नाम पर लोगों को ठगने का काम करता था। यह लोग ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे, जिनकी EMI पेंडिंग होती थी।

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने एक संगठित ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गैंग लोगों को फर्जी तरीके से ठगने का काम करता था। गैंग के सदस्य खुद को बैंक के रिकवरी एजेंट बताते थे और ईएमआई (EMI) के बहाने लोगों से पैसे ऐंठते थे। पुलिस की कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह पूरी घटना शकरपुर इलाके से जुड़ी है जहां पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते आरोपियोंव पर कार्रवाई की।

गिरोह के लोग पीड़ितों को तकनीकी की सहायता से ठगने का काम करते थे। वे एक खास एप्लीकेशन की मदद से सड़कों पर चल रही उन गाड़ियों को पहचानते थे जिनकी ईएमआई पेंडिंग होती थी। एप के जरिए गाड़ी की डिटेल्स मिलने के बाद वे वाहन मालिकों को टारगेट करते और फर्जी एजेंट बनकर फोन पर संपर्क करते और बैंक की रिकवरी का डर दिखाते हुए पैसे मांगते थे। इस तरीके से कई लोगों को उन्होंने निशाना बनाया और लोगों से पैसे ठगने का काम किया।

पीड़ित की शिकायत मिलने पर शकरपुर पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया। पुलिस की टीम ने चालाकी से आरोपियों को फंसाया और चारों को मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से पांच मोबाइल फोन बरामद किए। साथ ही ठगी की वारदात में इस्तेमाल होने वाली एक सफेद कार भी जब्त की गई। यह कार गैंग के काम में इस्तेमाल होती थी।

पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और ज्यादा जानकारी मिल सके और अगर अन्य मामले जुड़े हों तो उनका भी पता लगाया जा सके। इस कार्रवाई से लोगों को फर्जी रिकवरी एजेंटों से सावधान रहने की चेतावनी मिलती है। आम नागरिकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी बैंक या फाइनेंशियल कंपनी से जुड़े मामले में हमेशा आधिकारिक नंबर या ब्रांच से ही संपर्क करें। फर्जी कॉल या एजेंट पर भरोसा न करें।