Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों के समर्थन में सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट करने के मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें तमिलनाडु से 6 और बंगाल से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तमिलनाडू के उथुकुली से 2, पल्लादम से 3 और तिरुमुरुगनपूंडी इलाके से 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पूरा नेटवर्क बांग्लादेश से ऑपरेट किया जा रहा था, जिसे लेकर दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP प्रमोद कुशवाहा ने खुलासा किया है।
स्पेशल सीपी के मुताबिक, पूरा आतंकी मॉड्यूल बांग्लादेश से ऑपरेट किया गया था। उन्होंने बताया कि यह मॉडयूल आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर काम कर रहा था। बता दें कि 8 फरवरी को दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशन पर फ्री कश्मीर के पोस्टर को लगाए थे। पुलिस द्वारा जांच की गई कि आखिर यह सभी कहां से आए थे। बांग्लादेश में बैठा शब्बीर अहमद लोन इन सभी आरोपियों को निर्देश दे रहा था। शब्बीर अहमद लोन एक ट्रेन्ड आतंकी है, सबसे पहले स्पेशल सेल ने उसे अरेस्ट किया था, साल 2007 में शब्बीर अहमद के कब्जे से Ak47 बरामद की गई थी।
साल 2017-18 में आरोपी शब्बीर अहमद जेल से छूटने के बाद बांग्लादेश चला गया था। देश के कई इलाकों में नुकसान करने की साजिश का प्लान किया गया था। सीपी ने बताया कि इन आरोपियों के कब्जे से कई वीडियो बरामद हुए हैं, आरोपियों ने कई शहरों की रेकी भी की है। CP का कहना है कि जिन दो संदिग्धों को पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया है, ये दोनों गारमेंट फैक्टी में काम कर रहे थे। वहीं दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर प्रो कश्मीर पोस्टर लगाए गए थे। पोस्टर की सहायता से टीम कोलकाता पहुंची थी।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली के सरिता विहार में डबल मर्डर से सनसनी
यह भी पढ़ें:- मेट्रो स्टेशन निर्माण के कारण दिल्ली की ये सड़क 1 साल तक रहेगी बंद
यह भी पढ़ें:- दिल्ली की 13 यूनिवर्सिटी फर्जी
यह भी पढ़ें:- रेवाड़ी में 3 साल तक नाबालिग साली के साथ किया दुष्कर्म
यह भी पढ़ें:- दिल्ली के नरेला में जूता फैक्ट्री मालिक की चाकू मारकर हत्या
राबिल पहले भी पहले भी हो चुका है गिरफ्तार
कोलकाता में जिन 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया उसमें बांग्लादेशी नागरिक उमर फारूख और राबिल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। राबिल पहले भी भारत में गिरफ्तार हो चुका है। पूछताछ में सामने आया है कि शब्बीर ने ही प्रो कश्मीर वाले पोस्टर लगवाए थे। आरोपी कोलकाता में एक घर किराए पर लेकर रह रहे थे। तमिलनाडु से 6 बांग्लादेश के नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, जिनका उद्देश्य भीड़भाड़ के इलाकों में ब्लास्ट करना था। आरोपियों ने दिल्ली समेत कोलकाता में भी बुरहान बानी के पोस्टर लगाए थे, वहीं शब्बीर ने फंडिंग के लिए पैसे दिए थे।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।










