Delhi Murder Case: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में 20 फरवरी 2026 को एक दर्दनाक वारदात हुई, जिसमें एक 30 वर्षीय महिला आजरा ने अपने 1 साल 9 महीने के भांजे की गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना SFS फ्लैट्स के पास स्थित एक पार्क में दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। बच्चे की मां रमजान के महीने में अपने मायके आई हुई थी और अपने मासूम बेटे को साथ लाई थी। आरोपी आजरा बच्चे की मौसी है, जो अविवाहित है। बताया जा रहा है कि वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला बच्चे की लाश को गोद में लेकर बेहोशी की हालत में बैठी मिली। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी, क्योंकि परिवार के अंदर ही ऐसी क्रूरता की कल्पना नहीं की जा सकती थी।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना बच्चे के मामा ने पुलिस को दी, जिसके बाद मुखर्जी नगर थाने की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी महिला आजरा को हिरासत में ले लिया और उसे मेडिकल जांच के लिए बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल भेजा दिय़ा, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई। बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसमें गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस जांच में जुट गई है और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही मामले की तह तक पहुंचा जाएगा।
परिवार सदमे में
बच्चे की मां अपने पति से अलग रह रही थी और रमजान के अवसर पर मायके आई थी। परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, लेकिन दिल्ली में रहता है। आरोपी आजरा परिवार की सदस्य है और बच्चे को पार्क में घुमाने के बहाने ले गई थी। घटना के समय मां घर पर थी और उसे इसकी जानकारी नहीं थी। परिवार में सदमा छाया हुआ है, क्योंकि किसी को ऐसी घटना की उम्मीद नहीं थी। बच्चा मासूम था और उसकी मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों से भी बात कर रही है ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।