Delhi EWS Nursery Admission 2026: दिल्ली में EWS वर्ग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो को ओपन कर दिया गया है। आवेदन से जुड़ी पूरी डिटेल यहां पढ़ें...

Delhi EWS Nursery Admission 2026: दिल्ली सरकार के डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन (DOE) ने प्राइवेट स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), वंचित समूह (DG) और विकलांग बच्चों (CWSN) के लिए 25 प्रतिशत रिजर्व सीटों के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। RTE एक्ट के तहत नर्सरी, केजी, और क्लास पहली के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो 21 फरवरी से शुरू हो चुकी है, जो 16 मार्च तक जारी रहेगी।

इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह फ्री होगी, जिसमें सिलेक्शन कंप्यूटराइज्ड लॉटरी के आधार पर होगा। उम्मीदवार एक मोबाइल नंबर पर केवल एक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एप्लीकेशन/एडमिशन प्रोसेस से जुड़ी सभी बातचीत उसी फोन नंबर से की जा सकेगी।

एडमिशन प्रक्रिया के लिए एक एप्लीकेंट हर बच्चे के लिए केवल एक आवेदन जमा कर सकता है। लॉटरी में सफल एडमिशन के बाद भी एक बच्चे के लिए अगर  एक से ज्यादा आवेदन जमा करने पर उसकी एप्लीकेशन को रद्द कर दिया जाएगा। EWS/ DG/ CWSN बच्चों की कैटेगरी के एप्लिकेंट्स के लिए पहली कंप्यूटराइज्ड लॉटरी की तारीख जल्द एक अलग से सर्कुलर में बताई जाएगी 

आयु सीमा क्या होनी चाहिए ?

  • नर्सरी के लिए बच्चे की आयु 3 से 5  साल होनी चाहिए। (बच्चे का जन्म 1 अप्रैल, 2021 और 31 मार्च, 2023 के बीच होना चाहिए)
  • केजी के लिए 4 से 6 साल होनी चाहिए। (बच्चे का जन्म 1 अप्रैल, 2020 और 31 मार्च, 2022 के बीच होना चाहिए।)
  • कक्षा पहली के लिए 5 से 7 साल तय की गई है, जिसकी गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर होगी।

क्या योग्यताएं होनी चाहिए ?

  • एलिजिबल होने के लिए स्टूडेंट्स EWS कैटेगरी का होना चाहिए। 
  • माता-पिता की सालाना आय 5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।  
  • दिल्ली का निवासी होना जरूरी है।  
  • वैलिड एड्रेस प्रूफ होना चाहिए।
  • नर्सरी, किंडरगार्टन और क्लास 1 के स्टूडेंट्स तय उम्र सीमा के अनुसार होने चाहिए।


जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • अभ्यर्थी की फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • माता-पिता की फोटो
  • पिछले स्कूल का रिकॉर्ड
  • वोटर आईडी कार्ड

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।