फिल्म निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। एक्टर रणबीर सिंह अभिनीत इस फिल्म का पांचवें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन 800 करोड़ के पार पहुंच चुका है। वहीं, भारत की बात करें तो अभी तक 65 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। खास बात है कि अभी तक जिस तरह से सभी शो फुल चल रहे हैं, उसके चलते यह फिल्म सभी रिकॉर्ड को तोड़ देगी। बॉलीवुड निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने इस फिल्म की तुलना शोले से की थी। शोले मूवी, जिसका हर एक किरदार आज भी लोगों की जेहन में जिंदा है। इस फिल्म के डायलॉग्स भी आज तक लोगों की जुबां पर है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि शोले की तरह धुरंधर का हर किरदार हमेशा के लिए अमर हो जाएगा। खास बात है कि इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से दो किरदारों ने पाकिस्तान में खलबली मचा दी है। हम हमजा और उजैर बलूच की बात कर रहे हैं।
हमजा का किरदार रणबीर सिंह ने और उजैर बलूच का किरदार अभिनेता दानिश पंडोर ने निभाया है। उजैर बलूच पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत का चचेरा भाई है। धुरंधर फिल्म में जहां कराची के लियारी इलाके के गैंगस्टर रहमान डकैत को हाईलाइट किया गया था, वहीं धुरंधर- द रिवेंज में उजैर बलूच को भी बाखूबी दिखाया है। धुरंधर फिल्म रिलीज होने के बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मचा है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारतीय जासूसों की तलाश शुरू कर दी है।
हमजा ने उड़ाई पाकिस्तानी जांच एजेंसियों की नींद?
KreatelyMedia नामक एक्स यूजर ने दावा किया कि कराची पुलिस अब हमजा को ढूंढ रही है। पूरा देश ही नशे का शिकार है। एक एक अन्य यूजर ने वीडियो अपलोड करके दिखाया है कि धुरंधर के बाद से किस तरह पाकिस्तान में भारतीय जासूस की तलाश शुरू हो चुकी है। इस वीडियो में सड़क किनारे सो रहे भिखारियों से भी पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा भी कई ऐसे वीडियो हैं, जिसके हवाले से दावा किया जा रहा है कि हमजा ने पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों की नींद अभी तक उड़ा रखी है।
जेल में बंद उजैर बलूच से पूछताछ संभव
उजैर बलूच कराची की जेल में बंद है, लेकिन धुरंधर फिल्म रिलीज होने के बाद से इस गैंगस्टर की भी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। पाकिस्तानी के सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि उजैर बलूच से जुड़े कई पुराने मामलों की दोबारा से समीक्षा की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि उसके नेटवर्क और कथित राजनीतिक संबंधों की जानकारी जुटाई जा सके, जो अभी तक जनता के समक्ष नहीं आई है।
उजैर बलूच का पुराना वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर उजैर बलूच का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह कहता सुनाई दे रहा है कि उसने एक भी चींटी नहीं मारी है। यह वीडियो 2012 का बताया जा रहा है, जिसमें वह खुद को गरीबों का मसीहा बताता नजर आता है। क्रिटिक रवि चौधरी ने यह इंटरव्यू एक्स अकाउंटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में उजैर बलूच पाकिस्तानी पत्रकार नूर-उल-आरिफीन से बातचीत करते हुए खुद को बताता है कि वह ट्रांसपोर्टर है और खुद की जमीन है। इसके अलावा दुबई में एक्सट्रैक्टर का बिजनेस है।
उसने इस इंटरव्यू के दौरान जनता के लिए कई कामों को गिनवाया। जब उससे पूछा कि फिर आपको डॉन क्यों कहा जाता है तो जवाब दिया कि मैं हमेशा जनता के साथ खड़ा रहा हूं। आज आपने भी मुझे डॉन बुलाया। कुछ लोग मुझे पहले डॉन कहा करते थे और आज आपने भी कह दिया। उन्होंने कहा कि मैंने लोगों के लिए जो कुछ किया, बस यही नतीजा मिला है।
'उजैर बलूच' ने धुरंधर के डायरेक्टर को कहा थैंक्यू
धुरंधर के बाद से जहां उजैर बलूच सुर्खियों में है, वहीं इस किरदार को निभाने वाले अभिनेता दानिश पंडोर भी चर्चा में हैं। उनके अभिनय की जमकर प्रशंसा हो रही है। हाल में दानिश ने धुरंधर फिल्म के निर्देशक आदित्य धर के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर निर्देशक का धन्यवाद करते हुए लिखा कि उन्हें इतना अहम किरदार सौंपना उनके लिए सम्मान की बात है। यह फिल्म उनके लिए प्रोजेक्ट नहीं बल्कि भावनात्मक यात्रा रही है।
उन्होंने इस फिल्म को अपनी जिंदगी की सबसे बेहतरनी ईदी भी बताया है। बता दें कि फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर को शोले जैसी फिल्म बताते हुए इसकी जमकर सराहना की थी। फिल्म में रणवीर सिंह , सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त समेत तमाम किरदार ऐसी अमिट छाप छोड़ गए हैं, जो कि लंबे समय तक दर्शकों के जेहन में याद रहेगा।