बहुजन समाज पार्टी (BSP) भी अपनी सूची जारी करने की तैयारी में है। बहुजन समाज पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

BSP in Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस जैसे दलों ने अपने कई उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अब बहुजन समाज पार्टी (BSP) भी अपनी सूची जारी करने की तैयारी में है। बहुजन समाज पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के सभी वर्गों की भागीदारी और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है। इस बार हम हर सीट पर मजबूती से लड़ेंगे।

उम्मीदवारों की सूची तैयार करने में जुटी बसपा

लक्ष्मण सिंह के अनुसार, पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अभी उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित करना जल्दी होगा, लेकिन साक्षात्कार जारी हैं। वहीं, इस बार कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे।

1993 से दिल्ली चुनाव में उतरी बसपा, लेकिन प्रदर्शन में गिरावट

बसपा 1993 से दिल्ली विधानसभा चुनावों में हिस्सा ले रही है। 2008 में पार्टी ने दो सीटों - बदरपुर और गोकलपुर - पर जीत दर्ज की थी और 14 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया था। हालांकि, इसके बाद पार्टी का प्रदर्शन लगातार गिरता गया। साल 2013 में 5.4 फीसदी वोट शेयर, साल 2015 में 1.3 फीसदी वोट शेयर और साल 2020 में मात्र 0.7 फीसदी वोट शेयर रहा है।  

ये भी पढ़ें: नए साल पर दिल्ली की इन सड़कों पर रहेगी पाबंदी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 

कौन-कौन सी सीटों पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद?

पिछले चुनाव में दिल्ली छावनी (3.1) फीसदी और बदरपुर (5.5) फीसदी वाली सीटों पर बसपा का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा। लक्ष्मण सिंह ने भरोसा जताया कि मायावती के नेतृत्व में इस बार बसपा आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देगी। 

ये भी पढ़ें: करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर 15 लाख के गहने चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार