नौशाद अहमद- सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बदमाशों ने नाबालिग बच्ची के अपहरण का असफल प्रयास। बदमाशों ने बिना नंबर की इंडिगो विस्टा कार में बच्ची का अपहरण करने की कोशिश की। लेकिन किसी तरह से बच्ची जान बचाकर भागने में कामयाब रही। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह घटना बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन पारा और कुंजनगर के बीच की है।
मिली जानकारी के अनुसार, सातवीं कक्षा की बच्ची स्कूल से घर आ रही थी। तभी कुछ बदमाश बिना नंबर की इंडिगो विस्टा कार में आये और उसे लेकर भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन बच्ची ने अपहरणकर्ताओं के हाथ को दांत से काट लिया और भाग गई। इस घटना का सीसीटीवी का फुटेज सामने आया है। जिसमें बदमाश बच्ची को लेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
परिजनों ने थाने में दर्ज करवायी शिकायत
घर पहुंचते ही बच्ची ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवायी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि, जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।