Logo
रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने गुरुवार को सीएम साय से मिलकर रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गुरुवार को सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस क्लब द्वारा आयोजित किए जाने वाले रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु मुख्यमंत्री श्री साय को औपचारिक आमंत्रण दिया। साथ ही पत्रकार हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए सकारात्मक पहल की अपेक्षा व्यक्त की।

सीएम साय ने दिया समुचित पहल का आश्वासन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा सभी विषयों पर समुचित पहल करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि- मंडल में प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू शामिल रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास भी उपस्थित थे। 

5379487