रायपुर। रायपुर नगर निगम में महापौर मीनल चौबे 28 मार्च को अपना पहला बजट पेश करेंगी। सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने 28 मार्च, शुक्रवार को पहली सामान्य सभा बुलाई है। निगम सचिवालय से इसका आदेश भी जारी किया गया है। नगर परिषद की यह बैठक शहर के विकास, आगामी योजनाओं और बजट आबंटन को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए हैं।
शहर को अच्छी सौगात देना ही प्राथमिकता- मीनल चौबे
बजट को लेकर मेयर मीनल चौबे ने कहा कि, हमारी प्राथमिकता रहेगी कि शहर की जनता को अच्छी सौगात दें। बजट में सभी वर्ग के लोगों को अच्छी सौगात दें। बजट में सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखा जाएगा। महिला, युवा वर्ग, बुजुर्ग और बच्चे सभी के लिए अच्छा करने का प्रयास इस बजट में रहेगा।
बजट में मातृ शक्ति के लिए भी हैं प्रावधान
मेयर चौबे ने आगे कहा कि, पहला बजट पेश करूंगी, इस बारे में अधिकारियों के साथ बैठकर अध्ययन भी किया जा रहा है। पिछले 15 सालों में जो बजट पेश नहीं हुआ, इस साल हम उससे अच्छा बजट पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि, रायपुर शहर की प्रथम नागरिक अगर महिला है तो इस बजट में मातृ शक्ति के लिए भी प्रावधान होंगे।









