आकाश पवार- पेंड्रा। गर्मी बढ़ते ही मरवाही वनमंडल के जंगलों में आग लगने की घटनाएं तेज हो गई हैं। सोमवार को गौरेला रेंज के छिंदपानी, बेंद्रापानी, पंडरीपानी, साल्हेघोरी और डाहीबहरा के पहाड़ी क्षेत्रों में दर्जनों जगह आग देखी गई, जिससे जंगलों में धुआं और लपटें फैल गईं।
आग से छोटे पौधों और वन्य जीवों को नुकसान की आशंका है। हालांकि मौके पर वन विभाग का अमला नजर नहीं आया, जिससे व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। विभाग द्वारा फायर वाचर तैनाती और संसाधनों की बात कही जाती है, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में इनकी कमी साफ दिखी।
डीएफओ ने दी मामले की जानकारी
डीएफओ ग्रीसमीं चांद ने बताया कि आग की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है और लगातार निगरानी की जा रही है। हर साल वनाग्नि प्रबंधन पर खर्च के बावजूद इस तरह की घटनाएं व्यवस्थाओं की पोल खोल रही हैं।