कमालुद्दीन अंसारी- कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल झुमका ओपन एंफीथिएटर में वीबी जीरामजी से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैंडल लाइट की रोशनी में वंदे मातरम् की 150वीं जयंती पर सामूहिक गान किया गया, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा।
कार्यक्रम की सबसे आकर्षक झलक उस समय देखने को मिली जब लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर ‘VB G RAM G’ की आकृति तैयार की और अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर जागरूकता का संदेश दिया। रोशनी से जगमगाता ओपन थिएटर जनभागीदारी की मिसाल बन गया। जिला प्रशासन की मौजूदगी में आयोजित जनसंवाद में वीबी जीरामजी से जुड़ी विभिन्न भ्रांतियों पर विस्तार से चर्चा की गई और तथ्यात्मक जानकारी साझा की गई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और सही जानकारी पर विश्वास करने की अपील की।
कोरिया जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल झुमका ओपन एंफीथिएटर में वीबी जीरामजी से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। pic.twitter.com/Ism1DQipB0
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 26, 2026
ये वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में कलेक्टर कोरिया चंदन संजय त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया सहित जिला व जनपद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।










