कोंडागांव जिले के फरसगांव क्षेत्र में मक्के की खेती के बीच छिपाकर उगाए गए सैकड़ों गांजा पौधे मिले, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर जांच में जुटी।

कुलजोत संधू - फरसगांव। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब खेत में उगाई गई मक्के की फसल के बीच अवैध रूप से तैयार की गई गांजा की खेती सामने आई। मामला सामने आते ही पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके पर पूरी फसल की जांच शुरू कर दी।

यह पूरा प्रकरण कोंडागांव जिला के अंतर्गत स्थित केशकाल के ग्रामीण इलाके से सामने आया है। ग्राम स्तर पर मिली सूचना के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया, जहां मक्के की पंक्तियों के बीच गांजा के बड़े-बड़े पौधे छिपाकर लगाए गए थे।

पुलिस-राजस्व विभाग की टीम कर रही पौधों की गिनती
टीम ने बताया कि खेत में सैकड़ों की संख्या में गांजा के पौधे मौजूद हैं। अभी पुलिस और राजस्व विभाग इन्हें गिनने और दस्तावेजीकरण करने में लगे हुए हैं। कार्रवाई के बाद संबंधित किसानों और जमीन मालिकों से पूछताछ की जाएगी।

दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अवैध खेती में और कौन-कौन शामिल हैं और पौधों को किस तरह खेत में छिपाकर लगाया गया था।

ग्राम पिपरा पावारास में मिला पूरा मामला
यह मामला पिपरा पावारास गांव का है, जो फरसगांव थाना क्षेत्र के तहत आता है जहाँ बड़े पैमाने पर अवैध खेती का खुलासा किया गया है।