अंबिकापुर में लकड़ी की तस्करी करते हुए एक पिकअप को पुलिस ने पकड़ा।

अंबिकापुर। अंबिकापुर में लकड़ी की तस्करी करते हुए एक पिकअप को पुलिस ने पकड़ा। वाहन में 200 से ज्यादा पटरे लोड थे। वाहन चालक के पास लकड़ी का कोई दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने लकड़ी और वाहन को जब्त कर लिया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। 

जब्त वाहन

बंधक बनाए गए मजदूरों को अंबिकापुर पुलिस ने छुड़ाया

वहीं अंबिकापुर पुलिस ने तमिलनाड़ु में बंधक बनाए गए तीन मजदूरों को छुड़ाया। तीनों मजदूर सकुशल घर वापस लौटे गए हैं। ये मजदूर तमिलनाड़ू के अपाचे कंपनी में बंधक थे। परिजनों ने बंधक बने मजदूरों को वापस लाने के लिए फरियाद लगाई थी। बताया जा रहा है कि, इन मजदूरों को अधिक मजदूरी देने का झांसा देकर ले जाया गया था। ये तीनों ही लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोसंगा के थे।