सिमगा ब्लॉक स्थित केसदा में स्वदेश मेटालिक प्लांट में 30 फीट ऊंचाई से गिरने पर एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर हालत में रायपुर के अस्पताल में भर्ती है।

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के सिमगा ब्लॉक स्थित केसदा में स्वदेश मेटालिक प्लांट में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां 30 फीट ऊंचाई से गिरने पर एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर हालत में रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती है। यह घटना शनिवार शाम 5.30 बजे की बताई जा रही है। मृतक वासुदेव ध्रुव, ग्राम झिरिया निवासी का बताया जा रहा है। प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही पर ग्रामीणों ने जताई है।  

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम 5.30 बजे सिमगा ब्लॉक स्थित केसदा में स्वदेश मेटालिक प्लांट में 30 फीट ऊंचाई से गिरने पर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक वासुदेव ध्रुव, ग्राम झिरिया निवासी का बताया जा रहा है। प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही पर ग्रामीणों ने जताई है। वहीं घायल दूसरे मजदूर गंभीर हालत में रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती है।  

कार्बन प्लांट हादसे में 9 महीने की बच्ची की मौत
उल्लेखनीय है कि, बीते कुछ महीने पहले रायगढ़ जिले के खरसिया के मंगल कार्बन प्लांट हादसा हो गया था। इस हादसे में झुलसी 9 महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई थी। बच्ची अपनी अपने माँ के साथ 80 से 90% तक झुलस गई थी। वहीं 6 घायलों का अभी भी रायपुर में इलाज जारी है। चार लोगों की स्थिति गंभीर 80 से 90 प्रतिशत झुलसे हैं।