चंद्र ग्रहण के चलते सूतक काल सुबह 6:20 बजे से लागू हो गया है। इसके चलते बलौदा बाजार क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं।

कुश अग्रवाल- बलौदा बाजार। मार्च माह में साल का पहला चंद्र ग्रहण मंगलवार 3 मार्च दोपहर 3:20 बजे से शुरू होकर शाम 6:46 बजे तक रहेगा। खंडग्रास चंद्र ग्रहण को ध्यान में रखते हुए धार्मिक दृष्टि से सूतक काल सुबह 6:20 बजे से लागू हो गया है। सूतक लगते ही शहर के प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए।

बलौदा बाजार में सुबह 9:00 बजे से सभी प्रमुख मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं। सदर रोड स्थित श्री राम मंदिर, बजरंग चौक का हनुमान मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं पुरानी बस्ती स्थित मां मावली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में नियमित पूजा-अर्चना स्थगित कर दी गई है।

ग्रहण स्पर्श काल शाम 6:07 बजे से, मोक्ष काल 6:47 बजे 
जानकारी के अनुसार ग्रहण स्पर्श काल शाम 6:07 बजे से तथा मोक्ष काल 6:47 बजे रहेगा। ग्रहण समाप्ति के पश्चात मंदिरों में शुद्धिकरण एवं विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद शाम 7:30 बजे मंदिरों के पट पुनः दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए जाएंगे।

भारत में नहीं दिखोगा चंद्रग्रहण
खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार भारत में ग्रहण का प्रारंभ और मध्य चरण प्रत्यक्ष रूप से दिखाई नहीं देगा, क्योंकि चंद्रोदय से पहले ही ग्रहण प्रारंभ हो जाएगा। हालांकि पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में यह अपेक्षाकृत अधिक स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा, जबकि अन्य क्षेत्रों में आंशिक रूप से नजर आ सकता है।