राहुल भूतड़ा- बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। जब एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई और 13 से अधिक स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों को डौंडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के मरारटोला गांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार, आजाद पब्लिक स्कूल के 15 से अधिक बच्चे छुट्टी होने के बाद फोर्स वाहन में बैठकर जा रहे थे। इसी बीच मरारटोला गांव के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं बाकियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
चालक की बजाय दूसरा कोई चला रहा था वाहन
इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि, चालक के बजाय अन्य किसी के द्वारा स्कूल वाहन चलाया जा रहा था। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।