- Last Updated: 08 Mar 2024, 12:39 AM IST
- Written by: S L Kushwaha
Lok Sabha Election 2024 LJP increases BJP tension in Bihar
Lok Sabha Election 2024: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के स्टेट प्रेसीडेंट राजू तिवारी ने कहा, पिछली दो बार 7-7 सीटों पर लड़ रहे हैं, इतनी भागीदारी तो फिर बनती है।
Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव-2024 चुनाव अप्रेल-मई तक संभावित हैं। इसके लिए लगभग सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा ने 19 प्रांतों में अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं, लेकिन बिहार में अभी सहयोगी दलों के साथ शीट शेयरिंग के फार्मूले पर बात चल रही है। इस बीच एलजेपी की ओर से दिया गया बयान भाजपा की चिंता बढ़ा सकता है।
LJP के स्टेट प्रेसीडेंट बोले-इस बार भी एनडीए में
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने गुरुवार को समाचार एजेंसी ANI से चर्चा करते हुए छह से सात सीटों पर दावा ठोंक दिया। उन्होंने बताया कि 2014 में हमने 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। 2019 में 6 हमने सीटों पर चुनाव लड़े थे। एक राज्यसभा सीट भी मिली थी। इस बार भी हम NDA में शामिल हैं। सीटों का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लेंगे, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मैं बता रहा हूं कि हमारी इतनी भागीदारी तो बनती है, जितनी पिछली बार रही है।
दो गुटों में बंटी लोक जनशक्ति पार्टी
बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी 2019 के चुनाव में छह सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन तब LJP एकजुट थी। इस चुनाव में लोकजन शक्ति पार्टी दो गुटों में बंटी हुई है। एक का नेतृत्व संस्थापक रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान कर रहे हैं। जबकि, दूसरे खेमा का नेतृत्व भाई पशुपति पारस करते हैं। एलजेपी के दोनों गुट फिलहाल, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हैं। यानी भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन दोनों ओर से उनती ही सीटों की डिमांड की जा रही है, जितनी 2019 के चुनाव में मिली थीं।