Bihar weather Update: बिहार में कल (रविवार, 29 दिसंबर) को बारिश और शीतलहर का अलर्ट है। आपदा प्रबंधन विभाग ने घर से बाहर न निकलने की अपील कर हेल्पलाइन नंबर (0612-2294204/05, 1070) जारी किया गया है। 

Bihar weather Update: बिहार में अगले 48 घंटे ठंड-बारिश और शीतललहर की चेतावनी है। शनिवार को पटना, गया और औरंगाबाद सहित 19 जिलों में अलर्ट जारी किया है। जबकि, कल (रविवार, 29 दिसंबर) को भी भागलपुर, मुंगेर, चम्पारण और गोपालगंज सहित कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। आपदा प्रबंधन विभाग ने बिना काम घर से बाहर न निकलने की अपील की है। मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर (0612-2294204/05, 1070) भी जारी किया गया है। 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, कल ( रविवार, 29 दिसंबर) को बांका, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, खगड़िया, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, सीवान, सारण और गोपालगंज में हल्की बारिश हो सकती है। बताया गया कि मौसम में यह बदलाव स्थिति पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण बन रही है। 

आकाशीय बिजली की भी चेतावनी 
मौसम वैज्ञानिकों ने कहा,  29 दिसंबर को 7 जिलों में बारिश की संभावना है। शनिवार को पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, गोपालगंज, सारण, बेगूसराय, वैशाली, नालंदा, सीवान, नवादा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, रोहतास, जहानाबाद, अरवल, गया, औरंगाबाद, कैमूर, भोजपुर, मधुबनी,  खगड़िया और दरभंगा जिले के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई थी। जबकि, 29 दिसंबर को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिले में एक-दो स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।  

Bihar weather

इन जिलों में बदल और बारिश की आशंका 
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पटना, नालंदा, गया, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, जहानाबाद, बांका, भागलपुर, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिले में बादल छाए रहेंगे। कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश के बाद ठंड बढ़ेगी। हालांकि, रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 

समस्तीपुर में सर्वाधिक ठंड, पटना में 14.5 डिग्री तापमान 
बिहार का समस्तीपुर जिले में सर्वाधिक ठंड है। पिछले 24 घंटे से यहां का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। गया में सबसे कम ठंड रही। यहां का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को आधी रात के बाद तापमान गिरकर 13.6 डिग्री तक पहुंच गया। पटना का मिनिमम टेम्प्रेचर 14.5 सेल्सियस, मुजफ्फरपुर में 10.3 डिग्री, पूर्णिया का 11.1 डिग्री और भागलपुर में 11.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

किसानों से फसलें सुरक्षित करने की अपील 
मौसम विभाग ने किसान को भी सलाह दी है। विभाग ने बारिश की संभावन जताते हुए किसानों से अपील की गई है कि खेतों में कटी पड़ी फसलें सुरक्षित स्थान पर भंडारित कर लें। ताकि, उसे नमी और पानी से बचाया जा सके। मध्य प्रदेश और यूपी में बारिश से कई जिलों में धान और लहसुन की फसल भीग गई है।