वेस्टइंडीज के इस गेंदबाज ने डेब्यू में रचा इत‍िहास

17 Jan 2024

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला एडीलेड में खेला जा रहा है।

वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में मात्र188 रन ही बना सकी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया शुरुआत भी बहुत ख़राब रही।

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रच दिया।

शमर जोसेफ की इस ऐतिहासिक बॉल का शिकार बने स्टीव स्म‍िथ। आउट होने के बाद स्म‍िथ हक्का-बक्का रह गए।

शमर जोसेफ ने स्टीव स्म‍िथ को महज 12 रन के स्कोर पर थर्ड स्ल‍िप पर खड़े जस्टिन ग्रीव्स के हाथों कैच आउट करवाया।

इसके साथ ही शमर जोसेफ पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले विंडीज के दूसरे ख‍िलाड़ी बन गए। इससे पहले यह कारनामा 1939 में टायरेल जॉनसन ने अपने एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान ओवल में किया था।

वैसे क्रिकेट इतिहास में अपने डेब्यू मैच में पहली गेंद में विकेट लेने का कारनामा ऑस्ट्रेल‍िया के टॉम हॉरन ने 1882 में सिडनी में किया था।

इसके अलावा भारत की तरफ से यह उपलब्धि नीलेश कुलकर्णी के नाम दर्ज है। नीलेश ने 1997 में अपने डेब्यू टेस्ट मैच में अपनी पहली गेंद पर श्रीलंका के अट्टापट्टू को आउट किया था।