एक पैर से भी खेल सकते हैं ऋषभ पंत... दिग्गज का दावा

11 Jan 2024

अगर ऋषभ पंत एक पैर से भी खेल पाएं तो उन्हें टी20 विश्व कप की टीम में चुना जाना चाहिए।

टी20 सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर यह बात सुनील गावस्कर ने कही।

गावस्कर ने यह भी कहा कि अगर मैं चयनकर्ता होता तो पंत का नाम सबसे पहले रखता।

गावस्कर ने पंत को गेम चेंजर भी बताया है।

ऋषभ पंत की दिसंबर 2022 में सड़क हादसे में जख्मी होने के बाद सर्जरी हुई है।

पंत IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल में वापसी करने वाले हैं।

गावस्कर ने केएल राहुल को लेकर कहा कि विकेटकीपर के लिए अच्छा विकल्प है।