आखिरी विकेट लेकर विदाई पर फूट-फूट कर रोया यह खिलाड़ी

15 Mar 2024

साल 2024 में मुंबई ने रिकॉर्ड 42वीं बार खिताब पर कब्जा जमाया।

इस मैच में मुंबई की ओर से खेल रहे धवल कुलकर्णी ने उमेश यादव को बोल्ड कर जीत दिलाई।

जीत के बाद धवल कुलकर्णी फूट-फूट कर रोने लगे।

कुलकर्णी ने पहले ही टूर्नामेंट खत्म होने के बाद क्रिकेट संन्यास लेने का ऐलान किया था।

खिलाड़ियों ने उन्हें गले लगाकर अगले सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुंबई के प्लेयर्स ने उन्हें कंधों पर उठाकर एक यादगार पल के रूप में विदाई दी।