Logo

LIVE: SL vs NZ: न्यूज़ीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन, तीक्षणा ने एक ओवर में रचिन-चैपमैन को आउट किया; स्कोर- 84/5 (12)

SL vs NZ: न्यूज़ीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन, तीक्षणा ने एक ओवर में रचिन-चैपमैन को आउट किया; स्कोर- 84/5 (12)

Sri Lanka vs New Zealand Live Score: कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी-20 विश्व कप के सुपर-8 चरण का छठा मुकाबला श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया, और उनके गेंदबाज़ शुरुआती ओवरों से ही दबाव बनाते नजर आए।

न्यूजीलैंड की टीम ने 9.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। रचिन रवींद्र फिलहाल क्रीज पर टिके हुए हैं और पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

कैसे गिरे विकेट?
5वें ओवर की दूसरी गेंद पर दुष्मंथा चमीरा ने टिम साइफर्ट (8 रन) को कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया।
महीश तीक्षणा द्वारा साइफर्ट के कैच आउट का उल्लेख भी हुआ, लेकिन आधिकारिक तौर पर साइफर्ट चमीरा की गेंद पर आउट हुए।
चमीरा ने ही ग्लेन फिलिप्स को 18 रन पर क्लीन बोल्ड कर न्यूजीलैंड को दूसरा बड़ा झटका दिया।

इस समय श्रीलंका के गेंदबाज़ मिडिल ओवर्स में भी कसी हुई लाइन-लेंथ से गेंदबाज़ी कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की टीम साझेदारी बनाने की कोशिश में जुटी है।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, चरिथ असलंका, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैक्कोनी, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन।

20:02 PM(52 minutes ago )

SL vs NZ Super-8 Live updates: 

Posted by: Dilip Chaturvedi

12वें ओवर में न्यूज़ीलैंड को चौथा झटका। क्रीज पर जम चुके रचिन रवींद्र 32 रन पर महीश तीक्षणा का शिकार बने। 

19:58 PM(56 minutes ago )

SL vs NZ Super-8 Live updates

Posted by: Dilip Chaturvedi

न्यूज़ीलैंड को तीसरा झटका, फिलिप्स को चमीरा ने बोल्ड किया; स्कोर- 75/3 (9.3)

19:30 PM(1 hour ago )

SL vs NZ Super-8 Live updates: न्यूज़ीलैंड के दोनों ओपनर पवेलियन लौटे

Posted by: Dilip Chaturvedi

न्यूज़ीलैंड के दोनों ओपनर टिम सीफ़र्ट (8) और फिन एलन (23) आउट हो गए हैं। महेश थीक्षाना और दुष्मंथा चमीरा सफलता मिली है। 

18:55 PM(2 hours ago )

शानाका ने टॉस पर कहा- मिडिल ओवर में जिम्मेदारी जरूरी

Posted by: Saurabh Mishra

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच से बल्लेबाजों को सीख लेने की जरूरत है और बीच के ओवर में जिम्मेदारी से खेलना होगा। 

18:46 PM(2 hours ago )

SL vs NZ Super-8 Live score updates

Posted by: Saurabh Mishra

श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-8 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम में एक बदलाव किया है। चरिथ असलंका प्लेइंग-11 में आए हैं। 

5379487