Logo

SA vs WI: वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को 177 का टारगेट दिया, शेफर्ड की फिफ्टी, होल्डर ने 49 रन ठोके; एनगिडी को 3 विकेट

SA vs WI: वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को 177 का टारगेट दिया, शेफर्ड की फिफ्टी, होल्डर ने 49 रन ठोके; एनगिडी को 3 विकेट

South Africa vs West Indies Live score:  टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का सातवां मुकाबला साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया था। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट पर 176 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए इस स्कोर को चेज करना आसान नहीं होगा।

एक समय वेस्टइंडीज की हालत काफी खराब थी। टीम ने 83 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने दमदार बल्लेबाजी की और 8वें विकेट के लिए 89 रन की पार्टनरशिप कर टीम को 176 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही थी और 2 ओवर में 29 रन ठोक डाले थे। लेकिन, तीसरे ओवर में कगिसो रबाडा ने पहले शाई होप और फिर शिमरॉन हेटमायर (2) को आउट कर दिया। यह टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 8वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट झटके। कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश को 2-2 सफलता मिली। 

मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा। साउथ अफ्रीका की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि वेस्टइंडीज की टीम में अकील हुसैन के स्थान पर रोस्टन चेज आए हैं। 

सुपर-8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से मात दी थी। इसी के साथ टूर्नामेंट में भारत की जीत का सिलसिला थम गया था। इससे पहले टीम ने लगातार 12 मैच जीते थे। वहीं, वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से हराया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन बनाए और जिम्बाब्वे को 147 रन पर ही रोक दिया था। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दक्षिण अफ्रीका: 1 एडेन मार्करम (कप्तान), 2 क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), 3 रयान रिकेल्टन, 4 डेवाल्ड ब्रेविस, 5 डेविड मिलर, 6 ट्रिस्टन स्टब्स, 7 मार्को जेनसन, 8 कॉर्बिन बॉश, 9 केशव महाराज, कागिसो रबाडा, 11 लुंगी एनगिडी।
वेस्टइंडीज: 1 ब्रैंडन किंग, 2 शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), 3 शिमरोन हेटमायर, 4 रोवमैन पॉवेल, 5 शेरफेन रदरफोर्ड, 6 रोस्टन चेस, 7 रोमारियो शेफर्ड, 8 जेसन होल्डर, 9 मैथ्यू फोर्ड, 10 गुडाकेश मोटी, 11 शमर जोसेफ।

16:48 PM(3 minutes ago )

WI vs SA Super-8 Live updates: वेस्टइंडीज का स्कोर- 176/8

Posted by: Saurabh Mishra

वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 176 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। जेसन होल्डर ने भी 49 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लिए। 

16:17 PM(35 minutes ago )

WI vs SA Super-8 Live updates:

Posted by: Saurabh Mishra

वेस्टइंडीज के 7 विकेट गिर चुके हैं और स्कोर 15 ओवर में 118 रन है। 

15:47 PM(1 hour ago )

WI vs SA Super-8 Live updates: इंडीज को लगा छठवां झटका 

Posted by: Dilip Chaturvedi

नौवें ओवर में वेस्टइंडीज का छठवां विकेट गिरा। रोवमैन पॉवेल 9 रन पर लुंगी एनगिडी का शिकार बने। 

15:40 PM(1 hour ago )

WI vs SA Super-8 Live updates: इंडीज को लगा पांचवां झटका 

Posted by: Dilip Chaturvedi

वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ाई।  6.3 ओवर में आधी टीम पवेलियन लौटी। ब्रैंडन किंग, शाई होप, शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेस और शेरफेन रदरफोर्ड आउट हो गए हैं। 

14:56 PM(2 hours ago )

SA vs WI Live: हेड टु हेड रिकॉर्ड

Posted by: Saurabh Mishra

साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 29 टी20 खेले गए। इसमें कैरेबियाई टीम ने 15 और साउथ अफ्रीका ने 14 मुकाबले जीते। 
 

14:53 PM(2 hours ago )

SA vs WI Live: साउथ अफ्रीका की टीम में कोई बदलाव नहीं

Posted by: Saurabh Mishra

साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि वेस्टइंडीज की टीम में अकील हुसैन के स्थान पर चेज आए हैं। 

14:50 PM(2 hours ago )

SA vs WI Live: साउथ अफ्रीका टॉस जीता

Posted by: Saurabh Mishra

वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

5379487