20:09 PM(5 minutes ago )
अभिषेक शर्मा 30 गेंद पर 55 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके, 4 छक्के लगाए; स्कोर- 151/3 (13)
19:56 PM(18 minutes ago )
भारत ने 10 ओवर में 100 रन पूरे किए। इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने 26 गेंद में फिफ्टी जमाई। 11वें ओवर में ईशान किशन सिकंदर रजा का शिकार बने। उन्होंने 24 गेंद पर 38 रन बनाए।
19:40 PM(34 minutes ago )
भारत ने पॉवरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 13 गेंद पर 33 रन बनाकर नाबाद हैं। स्कोर- 80/1(6)
Productive powerplay! 🔥
— BCCI (@BCCI) February 26, 2026
Abhishek Sharma and Ishan Kishan making it count 👏#TeamIndia 80/1 after 6 overs.
Updates ▶️ https://t.co/p4GxtxGkBf#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvZIM | @OfficialAbhi04 | @ishankishan51 pic.twitter.com/xleINSblV9
19:30 PM(44 minutes ago )
भारत को पहला झटका संजू सैमसन के रूप में लगा है। उन्होंने 15 गेंद पर 24 रन बनाए। क्रीज पर अभिषेक-ईशान हैं। स्कोर- 52/1(4.2)
19:13 PM(1 hour ago )
करो-मारो के मैच में भारत ने तेज और सधी शुरुआत की है। संजू सैमसन ने दो छक्के लग चुके हैं। अभिषेक शर्मा ने खाता खोल लिया है।
18:48 PM(1 hour ago )
भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 13 टी20 खेले गए, जिसमें टीम इंडिया ने 10 और 3 मैच जिम्बाब्वे ने जीते हैं। इससे पहले दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में एक ही बार 2022 में आमने-सामने हुईं थीं, तब सूर्यकुमार यादव की नाबाद अर्धशतक के दम पर भारत ने मैच अपने नाम किया था।
18:43 PM(2 hours ago )
भारत: 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेट कीपर), 3 इशान किशन, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 हार्दिक पांड्या, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 वरुण चक्रवर्ती, 11 जसप्रीत बुमराह।
जिम्बाब्वे: 1 तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), 2 ब्रायन बेनेट, 3 डियोन मायर्स, 4 रयान बर्ल, 5 सिकंदर रजा (कप्तान), 6 टोनी मुनयोंगा, 7 ताशिंगा मुसेकीवा, 8 ब्रैड इवांस, 9 टिनोटेंडा मापोसा, 10 ब्लेसिंग मुजराबानी, 11 रिचर्ड नगारवा।
18:40 PM(2 hours ago )
जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ सुपर-8 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह बाहर हुए हैं और संजू सैमसन के साथ ही अक्षऱ पटेल टीम में आए हैं।