Logo

IND vs WI Live score: भारत-वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में टक्कर, जो जीता वो सेमीफाइनल खेलेगा

IND vs WI Live score: भारत-वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में टक्कर, जो जीता वो सेमीफाइनल खेलेगा

India vs West Indies Super-8 match live updates: टी20 विश्व कप में रविवार को दो मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मुकाबला जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में होगा और भारतीय फैंस की इसी मैच पर नजर होगी। ये मुकाबला वर्चुअल क्वार्टर फाइनल है, जो टीम ये जीतेगी, वही सेमीफाइनल खेलेगी। भारत और वेस्टइंडीज दोनों के 2 मैच से 2-2 अंक हैं। अगर भारत मुकाबला जीत लेता तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और हारने पर खेल खत्म। 

पिछली बार भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला खेला गया था। इसमें वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल में भारत को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वेस्टइंडीज इंग्लैंड को हराकर इसी ईडन गार्डेंस मैदान पर ही टी20 का विश्व विजेता बना है। 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन/रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन: ब्रेंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पोवैल, शेरफाने रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारिया शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।

15:26 PM(2 hours ago )

IND vs WI Super-8 Live updates: पिछली बार 2016 में दोनों के बीच टक्कर हुई थी

Posted by: Saurabh Mishra

पिछली बार टी20 विश्व कप में दोनों के बीच 2016 में टक्कर हुई थी। तब वेस्टइंडीज ने भारत को हराया था। 

15:25 PM(2 hours ago )

IND vs WI Super-8 Live updates: भारत-वेस्टइंडीज के बीच ईडन गार्डेंस में टक्कर

Posted by: Saurabh Mishra

टी20 विश्व कप में भारत की टक्कर रविवार शाम को 7 बजे से वेस्टइंडीज से होगी। 

5379487