CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा है-क्या टीम फिर से चेन्नई के अपने किले को मजबूत बना पाएगी? पिछले सीजन में चेपॉक का गढ़ कमजोर पड़ा था और अब पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला टीम के लिए बड़ी परीक्षा माना जा रहा।
गुवाहाटी में हार के बाद सीएसके के कोचिंग स्टाफ को उम्मीद है कि घरेलू मैदान पर हालात बेहतर होंगे। हालांकि, पिछला मैच भी दर्शकों के लिहाज से घरेलू जैसा ही था, लेकिन नतीजा टीम के पक्ष में नहीं गया। अब चेन्नई की पिच पर टीम वापसी की कोशिश करेगी।
पिच में उछाल और बाउंस हो सकता
इस बार चेन्नई की पिच में बदलाव देखने को मिल सकता। पहले यह स्पिनर्स के लिए मददगार रहती थी, लेकिन अब यहां बाउंस और पेस देखने को मिल रहा, जिससे बल्लेबाजों को फायदा मिल सकता। इसी वजह से बड़े शॉट खेलने वाले बल्लेबाजों की भूमिका अहम हो जाएगी।
संजू सैमसन चेन्नई के लिए सबसे अहम
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी पर नजर डालें तो संजू सैमसन इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं और तेजी से रन बना रहे हैं। वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए यह मैच बेहद अहम है। हाल के मुकाबलों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। उन्होंने पिछले 10 मैचों में 6 बार सिंगल डिजिट स्कोर किया है, लेकिन चेपॉक में उनका रिकॉर्ड शानदार है।
प्रभसिमरन पंजाब को अच्छी शुरुआत दिला रहे
दूसरी ओर, पंजाब किंग्स की टीम इस बार काफी संतुलित नजर आ रही है। ओपनर प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह पावरप्ले में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर मिडिल ओवर्स में तेजी से रन जुटाने की क्षमता रखते।
पंजाब की बल्लेबाजी में गहराई
मिडिल और डेथ ओवर्स में शशांक सिंह और मार्कस स्टॉयइनिस जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं। खास बात यह है कि स्टोइनिस उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने चेपॉक में सीएसके के खिलाफ शतक लगाया है।
ब्रेविस और धोनी की कमी चेन्नई को खेल सकती
टीम कॉम्बिनेशन की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेवॉल्ड ब्रेविस की गैरमौजूदगी चिंता का विषय है, जिससे मिडिल ऑर्डर कमजोर दिख रहा है। वहीं पंजाब के पास बैटिंग में गहराई है और टीम के पास 7 गेंदबाजी विकल्प भी मौजूद हैं।
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी पंजाब के पक्ष में जाता दिख रहा है। चेन्नई में दोनों टीमों के बीच 9 मैचों में पंजाब किंग्स ने 5 मुकाबले जीते और पिछले तीन मैचों में भी पंजाब ने जीत हासिल की। ऐसे में CSK के लिए यह मुकाबला सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि अपने पुराने दबदबे को वापस पाने का मौका है।
मौसम की बात करें तो मैच के दिन तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता, जिससे खिलाड़ियों के लिए चुनौती और बढ़ जाएगी। कुल मिलाकर, यह मुकाबला हाई-स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है और दोनों टीमों के बल्लेबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स: 1 संजू सैमसन (विकेट कीपर), 2 रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), 3 आयुष म्हात्रे, 4 मैट शॉर्ट, 5 शिवम दुबे, 6 सरफराज खान/प्रशांत वीर, 7 कार्तिक शर्मा, 8 जेमी ओवरटन, 9 नूर अहमद, 10 मैट हेनरी, 11 अंशुल कंबोज, 12 खलील अहमद।
पंजाब किंग्स: 1 प्रियांश आर्य, 2 प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), 3 कूपर कोनोली, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 नेहाल वढेरा, 6 शशांक सिंह, 7 मार्कस स्टोइनिस, 8 मार्को जेनसन, 9 जेवियर बार्टलेट, 10 विजयकुमार वैशाख, 11 अर्शदीप सिंह, 12 युजवेंद्र चहल।









