Logo

LIVE: WI vs ZIM score: वेस्ट इंडीज की खराब शुरुआत, पॉवरप्ले में लगे 2 झटके; ब्रैंडन किंग-शाई होप आउट, स्कोर- 66/2 (6.5

WI vs ZIM score: वेस्ट इंडीज की खराब शुरुआत, पॉवरप्ले में लगे 2 झटके; ब्रैंडन किंग-शाई होप आउट, स्कोर- 66/2 (6.5

West Indies vs Zimbabwe Live Score: टी20 विश्व कप 2026 में सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे की टक्कर वेस्टइंडीज से हो रही। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इस मैच के लिए जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11 में एक बदलाव हुआ है। दोनों टीमों का सुपर-8 के ग्रुप-1 में ये पहला मैच है। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही टीमें ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं हारी थीं। वेस्टइंडीज ने ग्रुप स्टेज में अपने चारों मैच जीते थे जबकि जिम्बाब्वे ने तीन मैच में जीत हासिल की थी जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा था। 

वैसे ये मुकाबला है तो वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच है लेकिन इसकी हार-जीत का असर टीम इंडिया पर भी पड़ना तय है। जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज में से जो भी टीम मुकाबले को जीतेगी, उसके 2 अंक हो जाएंगे और पॉइंट्स टेबल में टीम दूसरे स्थान पर आ जाएगी। भारत को हराने के बाद साउथ अफ्रीका पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है। अगर सोमवार के मुकाबले में जीतने वाली टीम अगले मैचों में भारत को हराने में सफल होती जो फिर भारत के लिए सेमीफाइनल के रास्ते बंद हो जाएंगे। साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारत का नेट रन रेट -3.800    है, जो चिंता बढ़ाने वाला है। भारत को अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने ही होंगे। 

19:19 PM(45 minutes ago )

ZIM vs WI- Super 8 Live Update: प्लेइंग इलेवन 

Posted by: Dilip Chaturvedi

जिम्बाब्वे (प्लेइंग XI): ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुनयोंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजराबानी। 

वेस्ट इंडीज (प्लेइंग XI): ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ। 

18:12 PM(2 hours ago )

WI vs ZIM Super-8 Live Updates

Posted by: Saurabh Mishra

वानखेड़े की पिच लाल मिट्टी की है, जिस पर स्पिन गेंदबाजों को अच्छा उछाल मिलता है। यह वही पिच है जिसका इस्तेमाल भारत और USA के बीच हुए मैच के लिए किया गया था, जहां 300 से कम रन बने थे और गेंदबाजों को सफलता मिली थी। मौसम साफ रहेगा और हल्की हवा चलेगी।

18:10 PM(2 hours ago )

WI vs ZIM Super-8 Live Updates

Posted by: Saurabh Mishra

जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय के मुताबिक, शाम 7 बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमें ग्रुप स्टेज में एक भी मुकाबला नहीं हारी हैं। 

5379487