29 Jan 2024
अच्छी कमाई के बावजूद अगर आपके पास पैसे नहीं टिकते हैं या फिर घर में अक्सर आर्थिक तंगी बनी रहती है तो हो सकता है कि आप पर किसी तरह का वास्तु दोष हो।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक पर्स में रखी कुछ चीजें व्यक्ति पर नकारात्मक असर डालती हैं और इसकी वजह से वो कंगाली की तरफ बढ़ता है। वास्तु के अनुसार पर्स में कुछ चीजें बिल्कुल भी नहीं रखनी चाहिए
देवी-देवताओं की तस्वीर: अपने पर्स या वॉलेट में कभी भी नोटों को तोड़ मरोड़कर नहीं रखना चाहिए। रुपए-पैसे मां लक्ष्मी के प्रतीक माने जाते हैं और उन्हें अव्यवस्थित तरीके से रखने पर मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।
चाबी: पर्स में कभी भी कोई नुकीली या धातु से बनी चीजें नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि पर्स में चाकू, पिन और चाबी जैसी चीजें रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
पर्स में कैसे रखें पैसे: पर्स या वॉलेट में कभी भी कोई बिल या पुरानी रसीद जैसी चीजें ना रखें। पर्स में कागजों का ढेर लगाने पर राहु दोष लगता है। जो धन हानि और बेवजह के खर्चों का कारण बनता है।
पूर्वजों की तस्वीर: अपने पूर्वजों का सम्मान करना चाहिए लेकिन उनकी तस्वीर कभी भी पर्स में नहीं रखनी चाहिए। इससे दोष लगता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक पूर्वजों की तस्वीरों को अपने घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।
बिल या ईएमआई पेपर: हमें अपने पर्स में कभी भी बिल या ईएमआई पेपर जैसी चीजें नहीं रखनी चाहिए। ये राहु का रूप होती हैं जो बेवजह के खर्चे बढ़ाता है।