Ram Mandir in India: यहां जानिए 5 विश्व प्रसिद्ध राम मंदिरों के बारे में

20 Jan 2024

इस समय समूचा देश राममय है। 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है।

अयोध्या के विशाल और भव्य राम मंदिर के अलावा देश में कई और प्राचीन राम मंदिर है जो अपने गौरवशाली के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

यहां जानिए 5 विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर के बारे में

भगवान राम का मध्य प्रदेश के ओरछा में एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां भगवान के रूप में नहीं, बल्कि राजा के रूप में पूजा जाता है। यहां हर दिन गार्ड ऑफ ऑनर किया जाता है।

रामास्वामी मंदिर तमिलनाडु राज्य में स्थित एक विश्व प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर में भगवान विष्णु के अवतार भगवान राम की मूर्ति है। यहां प्रभु राम, माता सीता और लक्ष्मण और शत्रुघ्न की मूर्ति है।

भगवान राम का जम्मू में भी मंदिर है। इस मंदिर का नाम रघुनाथ मंदिर हैं। जिसमें प्रभु राम, माता सीता और लक्ष्मण की मूर्ति स्थापित है।

यह मंदिर भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक माना जाता है। यह प्रसिद्ध राम मंदिर तेलंगाना में गोदावरी नदी के तट पर स्थित है।

कालाराम मंदिर देश के सबसे महत्वपूर्ण भगवान राम मंदिरों में से एक है। यह प्रसिद्ध मंदिर नासिक के पंचवटी क्षेत्र में स्थित है। हाल में ही पीएम मोदी यहां पहुंचे थे।