30 Jan 2024
शुक्र देव 12 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इस राशि में बुध पहले से ही विराजमान है। ऐसे में यहां दोनों ग्रहों की युति से लक्ष्मी नारायण योग बनेगा।
लक्ष्मी नारायण योग बनने के बाद 3 राशि के जातक को बड़ा लाभ होगा। इन राशियों में धन प्राप्ति और सुख-समृद्धि के योग बनेगा।
मेष- लक्ष्मी नारायण योग आपकी किस्मत चमकाने वाला है। इससे धन लाभ होगा। आय के स्रोत बढेंगे।
आपके करियर में उछाल आएगा। संपत्ति में निवेश करने के लिए समय अनुकूल रहेगा।
मिथुन- लक्ष्मी नारायण योग बनने के बाद मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। नौकरी में प्रमोशन होगा।
आपके रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे। नया काम करने के लिए शुभ होगा।
कन्या- लक्ष्मी नारायण योग बनने के बाद धन कमाने के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। करियर व्यापार में अच्छा लाभ होगा।
खर्चों में कमी आएगी। बैंक बैलेंस संवरेगा। सेहत में सुधार होगा।