(रुचि राजपूत)
अच्छी नींद के लिए
- वास्तुशास्त्र के अनुसार कभी भी दक्षिण दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दक्षिण दिशा में पैर करके सोने से नींद पूरी नहीं होती और रात भर बेचैनी बनी रहती है।
- हिन्दू ग्रंथों में पूर्व दिशा को सोने के लिए बहुत अच्छा माना गया है। पूर्व दिशा उगते सूर्य की दिशा होती है। इसलिए इस दिशा की तरफ पैर करके सोना निषेध माना जाता है। पूर्व दिशा में सर और पश्चिम दिशा में पैर करके सोने से आप एक अच्छी नींद का अनुभव ले सकते हैं।
- अच्छी नींद का हमारे स्वास्थ्य पर गहरा असर होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार हमें रात में लगभग 6 घंटे की नींद लेना बहुत आवश्यक है। इससे हमारा रक्त संचार सही रहता है और दूसरे दिन शरीर में ताजगी और स्फूर्ति बनी रहती है।
- शादीशुदा जोड़ों को यह भी सलाह दी जाती है कि उन्हें किसी ऊपरी बीम के नीचे नहीं सोना चाहिए। शादीशुदा लोगों को सोने के लिए दक्षिण, दक्षिण-पूर्व, या दक्षिण-पश्चिम की ओर सर करके सोना सबसे उत्तम माना जाता है।
- यदि आप उत्तरी गोलार्ध में रहते हैं, तो आपको उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोने से बचना चाहिए। दक्षिणी गोलार्द्ध में दक्षिण दिशा की ओर सिर करके नहीं सोना चाहिए।








