24 Jan 2024
फोटो क्रेडिट: Google
हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जाता है। ये दिन भारत देश के हर नागरिक के लिए खास होता है।
इस साल भारत देश 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा।
इस मौके पर हर साल देश की राजधानी दिल्ली में स्थित इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन तक भव्य परेड और रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति होती है।
पर क्या आपने सोचा है कि हर साल 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है? इसके पीछे क्या कारण है, आइए जानते हैं।
26 जनवरी, 1950 के ही दिन देश का संविधान लागू हुआ था। संविधान को बनाने में 2 साल, 11 महीने 18 दिन लगे थे।
1947 के बाद दो साल तक संविधान सभा ने कई बैठकें कर इस मसौदे पर चर्चा की, इसमें कई बदलाव किए और आखिरकार 24 जनवरी 1950 को इसे स्वीकार कर लिया गया।
1947 में देश की आजादी के बाद संविधान निर्माण की तैयारी शुरू हुई। डॉ. बी.आर. अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान का मसौदा तैयार किया गया।
हालांकि, संविधान सभा ने संविधान को लागू करने के लिए दो दिन और इंतजार किया। अगले दो दिनों में ही 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ।
दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 26 जनवरी, 1930 के दिन ही देश को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। इसीलिए इस दिन को यादगार बनाने के लिए 26 जनवरी, 1950 के दिन संविधान को लागू किया गया।