19 Jan 2024
फोटो क्रेडिट: Google
इन दिनों देशभर में रामलला के आगमन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।
राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में अब तक कई दिग्गजों, सिलेब्रिटीज और क्रिकेट जगत के नामचीन लोगों को आमंत्रित किया जा चुका है।
लेकिन क्या आप जानते हैं जिसे आज 'अयोध्या' के नाम से जाना जाता है उसका पहले नाम क्या था?
पुराने दस्तावेजों, डॉक्यूमेंट्स और धार्मिक ग्रंथों में अयोध्या के कई पुराने नाम बताए गए हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट के मुताबिक अयोध्या का प्राचीन नाम 'साकेत' है।
रामायण काल में अयोध्या नगरी कौशल राज्य की राजधानी हुआ करती थी। इसलिए इसे कौशल के नाम से भी जाना जाता है।
इसके अलावा इसका नाम अयुद्धा भी था जिसे बाद में अयोध्या नाम दे दिया गया।
अयोध्या, सरयू नदी के तट पर बसी एक धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी है।