अगर आप अप्रैल और मई में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे ने 1 अप्रैल से कई ट्रेनों को रद्द करने और कुछ के रूट बदलने का फैसला किया है।

अगर आप अप्रैल और मई में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे ने 1 अप्रैल से कई ट्रेनों को रद्द करने और कुछ के रूट बदलने का फैसला किया है।

क्यों किया गया बदलाव?
रेलवे प्रशासन द्वारा कानपुर सेंट्रल और पुल बायां किनारा के बीच स्थित ब्रिज नंबर 110 पर इंजीनियरिंग कार्य किया जाएगा। इसके लिए मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते यह बदलाव किए गए हैं।

ये गाड़ियां रहेंगी आंशिक रूप से रद्द
55345 लखनऊ जंक्शन–कासगंज पैसेंजर

2 अप्रैल से 14 मई तक
अब कानपुर अनवरगंज से चलेगी
लखनऊ जंक्शन से अनवरगंज के बीच सेवा रद्द
55346 कासगंज–लखनऊ जंक्शन पैसेंजर

1 अप्रैल से 13 मई तक
अब यात्रा कानपुर अनवरगंज पर समाप्त होगी
अनवरगंज से लखनऊ के बीच सेवा रद्द

इस एक्सप्रेस ट्रेन का बदला रूट
12180 आगरा फोर्ट–लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस
2 अप्रैल से 13 मई तक
अब मथुरा–कासगंज–शाहजहांपुर रूट से चलेगी

इस बदलाव के कारण यह ट्रेन इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी:
यमुना ब्रिज, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, भरथना, फफूंद, झींझक, रुरा, पनकी धाम, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने यात्रियों को सलाह दी है कि सफर से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें।