Logo

किसानों का आज भारत बंद आह्वान: केंद्र ने MSP पर मांगा वक्त, किसान बोले- हम पाकिस्तान नहीं, शांतिपूर्ण समाधान हैं चाहते

किसानों का आज भारत बंद आह्वान: केंद्र ने MSP पर मांगा वक्त, किसान बोले- हम पाकिस्तान नहीं, शांतिपूर्ण समाधान हैं चाहते

Bharat Bandh Kisan Andolan: किसानों के प्रदर्शन का आज शुक्रवार को चौथा दिन है। संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संघ ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। इसका असर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में दिख सकता है। पंजाब में सभी ट्रांसपोर्ट बंद रहेंगे। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ृनी) के कार्यकर्ता हरियाणा के सभी टोल दोपहर 12 से 3 बजे तक फ्री करेंगे। भारत बंद शुक्रवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। 

उधर, गुरुवार शाम किसान नेताओं और केंद्र के मंत्रियों के बीच चंडीगढ़ में हुई तीसरी बैठक भी बेनतीजा रही। यह बैठक रात 8 बजे से डेढ़ बजे तक चली। किसान नेता एमएसपी गारंटी पर अड़े हैं। सूत्रों का कहना है कि सरकार ने एमएसपी पर कानून बनाने के लिए कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया है। जिसमें किसान और सरकार दोनों के प्रतिनिधि होंगे। अब रविवार को फिर से बैठक होगी। दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया है। बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। 

12:35 PM(2 years ago )

गाजीपुर बॉर्डर पर लगा भीषण जाम

Posted by: Bhola Nath Sharma

दिल्ली में गाजीपुर बॉर्डर पर कई किमी लंबा जाम लगा है। गाड़ियां रेंगते नजर आईं। लोगों को दफ्तर पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ा है। 

12:35 PM(2 years ago )

मकरौली टोल प्लाजा की ओर बढ़ने लगे किसान

Posted by: Bhola Nath Sharma

किसान रोहतक-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर मदीना टोल प्लाजा और रोहतक-पानीपत राजमार्ग पर मकरौली टोल प्लाजा की ओर बढ़ने लगे हैं। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तीन घंटे के लिए किसानों का टोल प्लाजा पर कब्जा रहेगा। 

12:34 PM(2 years ago )

शंभू बैरियर पर धरना दे रहे किसान की मौत

Posted by: Bhola Nath Sharma

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर शंभू बैरियर पर धरना दे रहे 70 वर्षीय किसान की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। किसान को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया था। किसान को अस्पताल के आपातकालीन विंग में भर्ती कराया गया था। इलाज के शुरुआती 30 मिनट के अंदर ही किसान की अस्पताल में मौत हो गई। 

08:57 AM(2 years ago )

टकराव नहीं, शांतिपूर्ण समाधान तलाशें

Posted by: Bhola Nath Sharma

किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के समन्वयक सरवन सिंह पंढेर ने गुरुवार रात बैठक के बाद कहा कि किसान संघ के नेताओं ने कैबिनेट मंत्रियों को बातचीत के प्रति प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया है। इस दौरान सोशल मीडिया अकाउंट्स के निलंबन और आंसू गैस के गोले छोड़ने सहित वर्तमान माहौल पर चिंता जाहिर की। पंढेर ने कहा कि हम पाकिस्तान नहीं हैं। हम शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं, टकराव नहीं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रियों ने सोशल मीडिया पेज फिर से शुरू करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने आगे कहा कि मुद्दों का समाधान खोजने के लिए चर्चा की गई। 

भारतीय किसान यूनियन (एकता सिधूपुर) के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि सरकार ने किसानों की मांगों पर विस्तार से चर्चा करने के लिए और समय मांगा। रविवार को फिर से बैठक होगी। 

5379487