11 Jan 2024
फोटो क्रेडिट: Google
हम में से कई लोग सुबह जल्दी उठने के लिए अलार्म क्लॉक का इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि आजकल ज़्यादातर लोग अलार्म क्लॉक के बजाय मोबाइल में अलार्म सेट करके सोते हैं। इससे समय पर उठने और अपने रुटीन को सही वक्त पर शुरू करने में मदद मिलती है।
लेकिन सोते वक्त अचानक अलार्म की आवाज़ से उठना आपके दिल के लिए कितना खतरनाक हो सकता है, क्या आपने कभी सोचा है?
वैज्ञानिकों के मुताबिक, अलार्म क्लॉक की मदद से जागने पर हार्ट रेट बढ़ने और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
गहरी नींद में अचानक तेज़ अलार्म की आवाज़ से स्ट्रेस लेवल भी बढ़ता है। जब हम अलार्म की तेज़ आवाज़ से अचानक नींद से जागते हैं तब शरीर के स्ट्रेस हॉर्मोन ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कनों की स्पीड बढ़ा देते हैं।
जिसके कारण आपने कई बार अचानक उठते ही हार्टबीट तेज़ चलती पाई होगी। और इसे नॉर्मल होने में 2-3 मिनट का समय लगता है।
अगर आप अलार्म क्लॉक के बिना समय पर नहीं उठ सकते हैं तो इसे अपने सिर से कम-से-कम एक मीटर दूर रखें और आवाज धीमी और मधुर टोन रखें।
आप सोने और जागने का टाइम फिक्स करें। इसके लिए मोबाइल में हेल्थ साइकल का उपयोग कर सकते हैं जिसमें टाइमर यूज़ कर आप रुटीन को फॉलो कर सकते हैं।
रात में मोबाइल, टीवी, लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग कम से कम करें, इससे आपके नींद में खलल पड़ती है।