लोहड़ी पर कैरी करें बॉलीवुड इंस्पायर्ड ये आउटफिट्स

10 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: instagram

मकर संक्रांति का पर्व आने वाला है। इसके ठीक एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है।

लोहड़ी अधिकतर पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है। यह सिख धर्म का त्योहार है। इस बार लोहड़ी 14 जनवरी को मनाई जाएगी।

इस अवसर पर महिलाएं साज सिंगार कर तैयार होती हैं। अगर आपने अब तक अपने आउटफिट का चयन नहीं किया है तो आज हम आपको बताएंगे लोहड़ी के लिए बॉलीवुड इंस्पायर्ड ड्रेसेज़।

पटियाला सूट- पंजाबी त्योहार में पटियाला सूट पहनकर आप बिल्कुल पंजाबी वाइब देंगी। हैवी या सिंपल लुक वाला पटियाला सूट कैरी कर सकती हैं।

हैवी वर्क सूट- आप हैवी वर्क का सूट पहन सकती हैं। लोहड़ी रात में सेलिब्रेट की जाती है, इसके लिए आप वाइब्रेंट कलर का चयन कर सकती हैं जिसमें हैवी शिमर-मिरर वर्क हो।

वेलवेट सूट- आप वेलवेट का सूट भी कैरी कर सकती हैं। मिरर वर्क और एम्ब्रॉयडरी वाला वेलवेट सूट लोहड़ी की सर्द रात के लिए एक अच्छा ऑप्शन होगा।

शरारा सूट- शरारा सूट हर फंक्शन में खूब फबता है। आप अच्छे कलर कॉम्बिनेशन का शरारा सूट पहने सकती हैं। अगर इसपर प्रिंटेड वर्क या मिरर वर्क हो तो ये त्योहार पर खूब जंचेगा।

साड़ी- अगर आप लोहड़ी पर कुछ हटके ट्राय करना चाहती हैं तो साड़ी अच्छा ऑप्शन होगा। आप फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी, या वाइब्रेंट कलर की साड़ी कैरी कर सकती हैं।