त्वचा के लिए वरदान है टमाटर, ऐसे करें इस्तेमाल

11 Jan 2024

टमाटर से त्वचा संबंधी कई फायदे हैं और यह लगभग हर रसोई में आसानी से उपलब्ध होता है। इसलिए जानिए इसको कैसे इस्तेमाल करें..

जब आपके चेहरे पर रोमछिद्र बड़े और खुले होते हैं, तो वे गंदगी, धूल और प्रदूषण को आकर्षित करते हैं।

जब ये प्रदूषक आपकी त्वचा के प्राकृतिक के साथ मिल जाते हैं, तो वे मुँहासे पैदा करते है।

टमाटर के इस्तेमाल से आप रोमछिद्रों को छोटा कर सकते हैं और इस समस्या से राहत पा सकती हैं।

टमाटर को चेहरे पर लगाने से मॉइस्चराइज करने में मदद मिल सकती है।

टमाटर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

आप इसका इस्तेमाल दही के साथ कर सकते हैं, दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को मुलायम और खूबसूरत बनाएगा।