घर पर बनाएं टेस्टी मसालेदार वेज बिरयानी

24 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: Google

आज की रेसिपी में हम घर पर होटल जैसी स्वादिष्ट मसालेदार वेज बिरयानी बनाना बताएंगे, जो हर किसी को पसंद होती है। तो जरूर देंखे...

एक पैन में दो कप लंबे चावल लें, इसे धोकर भीगने दें, तीन आलू लें, उन्हें छीलकर टुकड़ों में काट लें, इसमें छोले, हरी मटर, शिमला मिर्च, गाजर डालकर सभी चीजों को मिला लें।

अब एक कटोरे में एक कप दही लें, उसमें हल्दी, लाल मिर्च, बिरयानी मसाला और नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें, अब इस दही में सभी सब्जियां डालकर मिलाएं और आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

अब चावल को भाप देने के लिए एक पैन लें, इसमें थोड़ा सा नमक, दालचीनी, लौंग, इलायची और जावित्री डालें और पानी को कुछ देर तक उबलने दें, फिर इसमें चावल डालें।

80 प्रतिशत चावल उबले हुए होने चाहिए, फिर इसे हटा दें, इसके ऊपर ठंडा पानी डालें ताकि चावल टूटे नहीं, अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें कुछ काजू भून लें।

काजू निकाल लें और इसमें कटा हुआ प्याज डालकर भून लें, जब तक यह ब्राउन न हो जाए तब तक इसे तेल से निकाल लीजिए।

फिर तीन मिनट रुकें, फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च डालें, इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनियां पाउडर डाल कर मिला दीजिये।

अब इसमें दही में मिक्स की हुई सब्जियां डालें, फिर इन सब्जियों को 5 मिनट तक पकने दें, फिर इसमें नमक और हरा धनिया मिलाएं।

अब इसमें सब्जियों की एक परत बना लें, फिर इसके ऊपर चावल की परत लगाएं, चावल में पुदीना की पत्तियां, हरा धनिया, भुनी हुई मेथी दाना, कटा हुआ प्याज डालें।

अब सब्जियों की दोबारा परत लगाएं, इसके ऊपर चावल की परत दोबारा लगाएं, फिर इसमें पुदीने की पत्तियां, हरा धनिया और केसर के साथ थोड़ा सा दूध मिलाएं, तले हुए प्याज, काजू डालें।

अब पैन को फॉयल पेपर या कपड़े से पैक करें और ढक्कन से ढक दें, इसे मीडियम गैस पर 15 मिनट तक पकने दें, अब आपकी होटल टेस्टी मसालेदार वेज दम बिरयानी तैयार है।