चेहरे पर चाहिए इंस्टेंट ग्लो? तो लगाएं शीट मास्क

12 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: Google

हाल ही में रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर कर बताया था कि बिज़ी शेड्यूल और समय की कमी के चलते उन्होंने केवल शीट मास्क से चेहरे की केयर की।

क्या आप जानते हैं शीट मास्क लगाने के फायदे, जिसे आलिया भट्ट से लेकर रश्मिका तक, बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने स्किन केयर रुटीन में किया है शामिल। आइए जानते हैं इसके बारे में...

शीट मास्क हेल्दी सीरम ये युक्त एक पतले कपड़े जैसी शीट होती है जो फेस पर लगाई जाती है। ये ऐसा स्किन केयर प्रोडक्ट है जिसमें कई तरह के विटामिन वाले सीरम होते हैं।

शीट मास्क लगाने से चेहरे की स्किन को तुरंत मॉइस्चर मिलता है। यह चंद मिनटों में त्वचा को विटामिन और नमी पहुंचाता है। जिससे चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आता है।

शीट मास्क हाइड्रेटिंग एजेंटों से भरे होते हैं जो त्वचा को डीप हायड्रेट करता है। इससे फेस पर नमी की समस्या दूर होती है।

यह त्वचा को पोषण भी देता है क्योंकि ये शीट मास्क vitamin C, vitamin E, हायल्यूरोनिक एसिड, पेप्टाइड्स, नियासिनमाइड आदि जैसे तत्वों से भरे होते हैं। ये त्वचा को हाइड्रेटेड और हेल्दी कलर देते हैं।

इसे लगाने से रूखी बेजान त्वचा को आराम मिलता है। इसके अलावा स्किन के पीएच को भी बैलेंस करता है। ऑयली और ड्राय दोनों तरह की स्किन के लिए शीट मास्क लाभकारी होता है।

ऐसे करें इस्तेमाल- सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धोएं। इसके बाद थपथपा कर सुखा लें। अब शीट मास्क को सावधानी से पूरे चेहरे पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक रखें और फिर शीट मास्क हटा दें।

इसके बाद शीट मास्क से निकले सीरम को चेहरे और गर्दन पर फैलाते हुए मालिश करें। आप शीट मास्क का उपयोग हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।