01 Feb 2024
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने हर साल के बजट में नए रंग की साड़ियों के साथ दिखाई देती हैं।
बजट 2024 के दौरान वित्त मंत्री ने ब्लू कलर की साड़ी में नजर आई हैं। नीला रंग बुद्धिमता और शांति का प्रतीक माना जाता है।
बजट 2023 के दौरान वे लाल रंग की साड़ी में नजर आई थीं। लाल रंग उत्साह और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
साल 2022 में बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ब्राउन रंग की साड़ी में नजर आई थीं। यह रंग सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है।
साल 2021 में बजट के लिए वित्त मंत्री ने रेड एंड व्हाइट सिल्क की साड़ी कैरी की थीं। यह रंग शक्ति और संकल्प का प्रतीक माना जाता है।
साल 2020 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पीले रंग की साड़ी में नजर आई थीं। यह रंग नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
साल 2019 निर्मला सीतारमण का पहला बजट था। इस बजट में उन्होंने डार्क पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। यह रंग गंभीरता और ठहराव का प्रतीक माना जाता है।