15 Jan 2024
फोटो क्रेडिट: Google
टीवी-इंटरनेट पर आपने कई बार चीनी और जापानी लोगों को दो स्टिक से खाना खाते देखा होगा। ये लोग नूडल्स, चावल, सूशी जैसी डिशेज़ को चॉपस्टिक से ही खाते हैं।
'चॉप-चॉप' यानि जल्दी जल्दी खाना, इसी शब्द से बना है चॉपस्टिक। ये दो स्टिक्स होती हैं जिन्हें उंगलियों की मदद से पकड़कर खाना खाया जाता है।
आजकल भारत में भी लोगों को चाइनीज़ फूड खाने के लिए ऑथेंटिक रेस्टोरेंट्स की तलाश रहती है। ऐसे कई होटलों में चाइनीज़ फूड खाने के लिए चॉपस्टिक दी जाती है।
लेकिन हम में से कुछ लोगों के लिए चॉपस्टिक से कुछ भी खाना बहुत चैलेंजिंग हो जाता है। कई बार लोग संकोच में रह जाते हैं और चॉपस्टिक का सही इस्तेमाल नहीं कर पाते।
अगर आपको भी रेस्टेरेंट्स में चॉपस्टिक से खाने में संकोच होता है तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान से स्टेप्स, जिन्हें फॉलो करके आप भी चॉपस्टिक से खाना एंजॉय कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले एक स्टिक को अंगूठे के बीच दबा लें और पहली उंगली से मिलाते हुए रिंग फिंगर तक होल्ड करने की कोशिश करें।
अब दूसरी स्टिक को अनामिका उंगली से पकड़कर बीच की उंगली यानि मिडिल फिंगर तक होल्ड करें। अब दोनों स्टिक्स की टिप को बार-बार मिलाने की कोशिश करें।
पहली उंगली में सेट स्टिक को ज्यादा न चलाएं। इसे सीधा रखें और अपनी इंडेक्स फिंगर की मदद से दूसरी स्टिक को चलाने की कोशिश करें। इस तरह धीरे-धीरे नूडल्स, चावल जैसी चीजों को उठाकर खाने की प्रैक्टिस करें।