नेलपॉलिश लगाने की शौकीन महिलाएं हो जाएं सावधान!

10 Jan 2024

इन खूबसूरत नेल पॉलिश में कई हानिकारक कैमिकल होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होते है।

नेल पॉलिश में फॉर्मेल्डिहाइड, टोल्यूनि और डिप्रोपाइल फ़ेथलेट जैसे कई कैमिकल होते हैं।

इसके लगातार और लंबे समय तक इस्तेमाल से त्वचा में एलर्जी, सूजन और लालिमा हो सकती है।

नेल पॉलिश में ट्राइफेनिल फॉस्फेट भी फेफड़ों के लिए हानिकारक है। इससे फेफड़ों में सूजन आ जाती है जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है। अस्थमा जैसी बीमारी भी हो सकती है।

नेल पॉलिश रिमूवर भी हानिकारक कैमिकल से भरा होता है। इनके उपयोग से त्वचा रूखी और खुरदरी हो सकती है।

नेल पॉलिश गर्भवती महिलाओं के लिए और भी खतरनाक हो सकते हैं। क्योंकि इन कैमिकल से स्किन एलर्जी जैसी समस्या आ सकती है।

कई लोगों को नेल पॉलिश की वजह से मतली और उल्टी भी होने लगती है।