सावधान! जान लें गर्म पानी से नहाना है कितना खतरनाक

17 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: Google

सर्दियों के मौसम में लोग ठंड से बचने के तमाम तरीके अपनाते हैं। इस मौसम में नहाने के लिए लोग गर्म पानी का इस्तेमाल ज़रूर ही करते हैं।

गर्म पानी से नहाने से रिफ्रेशिंग लगता है, थकान दूरी होती है और ठंड से भी बचा जा सकता है। लेकिन कई बार इसके दूसरे नुकसान भी होते है।

क्या आप जानते हैं, अधिक गर्म पानी से नहाने से आपकी सेहत खराब होती है। त्वचा पर बहुत जल्द झुर्रियां भी आ सकती हैं। इससे कई अन्य नुकसान भी हो सकते हैं।

रोज़ाना गर्म पानी से नहाना आपके स्वास्थ के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। बाल, स्किन और हृदय के लिए भी गर्म पानी नुकसान पहुंचाता है।

ब्लड प्रेशर: अधिक गर्म पानी से नहाने से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। क्योंकि कड़कड़ाती ठंड में अचानक गर्म पानी शरीर पर पड़ने से ब्लड सर्कुलेशन पर इफेक्ट पड़ता है जिससे प्रेशर का लेवल बढ़ सकता।

पीठ दर्द: अधिक गर्म पानी से नहाने से आपको पीठ दर्द की समस्या हो सकती है। इससे मसल्स टाइट हो जाती हैं और पीठ की नसों पर प्रेशर पड़ता है।

स्किन डैमेज: अधिक गर्म पानी से नहाने से स्किन ड्राय होती है। त्वचा से मॉइस्चर उड़ने लगता है। इसके अलावा खुजली रैशेज़ की समस्या हो सकती है।

हेयर डैमेज: ज्यादा गर्म पानी से बालों को धोने से स्कैल्प ड्राई हो जाती है और स्केल्प में मौजूद नेचुरल नमी उड़ती है। इससे बाल ड्राइ और रफ होने लगते हैं।